झारखण्ड राँची

अंतर सीआईएल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2025-26 का रांची में शुभारंभ

रांची : सीएमपीडीआई के खेल मैदान में तीन दिवसीय अंतर सीआईएल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2025-26 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) नृपेन्द्र नाथ एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अतिथियों ने खेलों के माध्यम से टीमवर्क, अनुशासन और फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डाला। उद्घाटन मुकाबले में एमसीएल-सम्बलपुर ने सीसीएल-रांची को हराया। दूसरे मैच में एनसीएल-सिंगरौली विजयी रही, जबकि तीसरे मुकाबले में एसईसीएल-बिलासपुर ने सीएमपीडीआई-रांची को पराजित किया। टूर्नामेंट का उद्देश्य कोल इंडिया परिवार में एकता और खेल भावना को बढ़ावा देना है।

Related posts

रिम्स निदेशक ने किया अस्पताल भवन का निरीक्षण, लचर व्यवस्था देख जताई नाराज़गी

admin

राज्य सरकार जल्द करें अमीनों की स्थायी बहाली,तभी होगा भूमि विवाद व समस्याओं का निराकरण: गौरव अग्रवाल

admin

सरला बिरला विश्वविद्यालय में “बढ़ता भारत, बदलता भारत” पर किया गया सेमिनार का आयोजन

admin

Leave a Comment