Uncategorized झारखण्ड बोकारो

अजय नाथ झा ने बोकारो के नए उपायुक्त के रूप में संभाला पदभार

नितेश वर्मा, बोकारो

बोकारो (खबर आजतक) : नवपदस्थापित उपायुक्त अजय नाथ झा ने मंगलवार को बोकारो समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में निवर्तमान उपायुक्त विजया जाधव से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान जिले के वरीय प्रशासनिक अधिकारी, विभागीय प्रमुख एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। झा का तबादला हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा किए गए आईएएस अधिकारियों के व्यापक फेरबदल के तहत हुआ है। पदभार ग्रहण करने के बाद अजय नाथ झा ने जिले में सुशासन, पारदर्शिता एवं जनता से सीधे संवाद को अपनी प्राथमिकता बताया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, और अधोसंरचना विकास उनके कार्यकाल के मुख्य क्षेत्र होंगे। निवर्तमान उपायुक्त विजया जाधव ने जिले के अधिकारियों और आम जनता के सहयोग के लिए आभार जताया और कहा कि बोकारो में काम करने का अनुभव हमेशा यादगार रहेगा। अजय नाथ झा पूर्व में कई जिलों में प्रशासनिक पदों पर कार्य कर चुके हैं और उनके अनुभव से जिले को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Related posts

डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ल पुन: बनाए गए अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री, अभाविप प्रदेश कार्यालय में की गई आतिशबाजी व मिठाई खिलाकर दी बधाई

admin

आईआईएम राँची ने झारखंड के एनजीओ प्रतिज्ञा के साथ मिलकर जगन्नाथपुर बस्ती में दूसरी सामुदायिक पुस्तकालय का किया शुभारंभ

admin

हज़ारीबाग़ : ACB ने मनरेगा के जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

admin

Leave a Comment