झारखण्ड राँची राजनीति विधानसभा चुनाव 2024

अपने नेता के बचाव में आगे आए कोंग्रेसी, चुनाव आयोग से मुलाक़ात कर सौंपा ज्ञापन

नितीश मिश्र, राँची

रांची (ख़बर आजतक) : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी का एक प्रतिनिधीमण्डल आज चुनाव आयोग में राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिल कर एक ज्ञापन और पेन ड्राइव सौपा, जिसमें भाजपा द्वारा जामताड़ा के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. इरफान अंसारी पर लगाये जा रहे आरोप की सत्यता था।कांग्रेस नेता डॉ. राजेश गुप्ता “छोटू” राजन वर्मा एवं प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शहदेव ने कहा कि डॉ.

इरफ़ान अंसारी हमेशा से भाजपा नेताओं के निशाने पर रहते है। उन पर लगाया गया आरोप निराधार है भाजपा जामताड़ा के चुनाव में काफि पीछे है चुनाव में बने रहने के उद्देश्य से इस प्रकार का आरोप लगाया गया है। कहा कि भाजपा के द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियों प्रसारित किया जा रहा है। कहा की वीडियो में डॉ. इरफान द्वारा सीता सोरेन का नाम तक नहीं लिया है और न ही किसी प्रकार की अनुचित भाषा का प्रयोग किया है।

इसके बावजूद भाजपा द्वारा इस वीडियो को राजनीतिक लाभ लेने के लिए तोड़-मरोड़ कर प्रसारित किया गया है,कहा की डॉ इरफान असारी अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं और उनकी लोकप्रियता न केवल अल्पसंख्यक बल्कि सभी समुदायों में हैं, ऐसे में डॉ. इरफान अंसारी के छवि को ही नहीं पाटी की छवि को आघात पहुॅचा है । यह जामताड़ा की जनता को गुमराह करने का भी एक सुनियोजित षड्यंत्र है।

Related posts

बोकारो के चर्चित आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ. राजकुमार अब मेयर बनकर जनसेवा को तैयार

admin

त्रिवेणी उत्सव में हाईकोर्ट पैनल अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित

admin

New Leadership, New Hope: Rupa Sinha Joins Ranjvijay Memorial Sanskar School

admin

Leave a Comment