झारखण्ड राँची

अभाविप रांची महानगर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आनंद ठाकुर से की शिष्टाचार भेंट


रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रांची महानगर के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को झारखंड प्रांत के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आनंद ठाकुर से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात में संगठन की मजबूती, छात्र हितों से जुड़े मुद्दों और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई। डॉ. आनंद ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अभाविप राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ छात्र शक्ति को संगठित करने का कार्य निरंतर करती रहेगी। उन्होंने शैक्षणिक परिसरों में सकारात्मक बदलाव और छात्र समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
प्रतिनिधिमंडल में महानगर मंत्री तुषार दुबे, प्रदेश कार्यालय मंत्री हर्ष राज, डीएसपीएमयू अध्यक्ष प्रियांशु तिवारी, हर्ष यादव, अंकित तिवारी और तेजस्वी यादव उपस्थित रहे।

Related posts

राजधानी में निर्माण कार्य को लेकर झारखंड राज्य आवास बोर्ड कि बैठक सम्पन्न

admin

डीपीएस बोकारो में ‘स्किल हब’ के सफल प्रशिक्षु किए गए सम्मानित

admin

भक्तों की उमंग देख राजन जी महाराज हुए प्रसन्न, कथा में झूम उठा बोकारो

admin

Leave a Comment