SAIL BOKARO झारखण्ड बोकारो

आईआईटी अटल इनोवेशन टीम का बोकारो दीक्षा केंद्र में औद्योगिक सहयोग दौरा

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो स्टील प्लांट और डालमिया भारत फाउंडेशन द्वारा संचालित बोकारो दीक्षा स्किल डेवलपमेंट सेंटर में आईआईटी (आईएसएम) अटल इनोवेशन सेंटर, धनबाद की टीम—आकांक्षा सिन्हा, चमेली चौधरी और संजय मोदक—ने निरीक्षण दौरा किया। टीम ने प्रशिक्षण संरचना, आधुनिक सुविधाओं, संसाधनों और संकाय द्वारा अपनाई जा रही शिक्षण विधियों का अवलोकन करते हुए केंद्र की सराहना की।

दौरे में यह सहमति बनी कि बोकारो दीक्षा के प्रशिक्षुओं को एक सप्ताह के शिक्षक प्रशिक्षण और औद्योगिक नवाचार अनुभव हेतु आईआईटी (आईएसएम) अटल इनोवेशन सेंटर आमंत्रित किया जाएगा। भविष्य के सहयोग में छात्रों का औद्योगिक अवलोकन, कौशल प्रशिक्षण विनिमय और शिक्षक आदान–प्रदान कार्यक्रम शामिल रहेंगे।

बोकारो दीक्षा वर्तमान में इलेक्ट्रिशियन, जीडीए, सीआरए, सोलर तकनीशियन, सिलाई मशीन ऑपरेटर और डेटा ऑपरेटर जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है, जिनसे कई युवाओं को देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों में रोजगार मिला है।
कार्यक्रम में शशि भूषण, ए.के. झा, ए.के. सिन्हा, सूरज कुमार, सुमित बावरी, उमेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

Related posts

आस्था ज्वेलर्स लूटकांड का चंद घंटों में खुलासा, छह अपराधी गिरफ्तार, लूटा गया सोना-चांदी बरामद

admin

महामहिम राज्यपाल झारखंड को दी गई गार्ड ऑफ ऑनर

admin

यूथ इंटक झारखंड ने धूमधाम से मनाया इंटक का राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव रेड्डी का जन्म दिवस

admin

Leave a Comment