झारखण्ड राँची

आईटी उप समिति की बैठक संपन्न, बढ़ती साइबर क्राइम की घटनाओं पर जताई गई चिन्ता

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): चैंबर भवन में शुक्रवार को संपन्न आइटी उप समिति की बैठक में हाल के दिनों में बढ़ती साइबर क्राइम की घटनाओं पर सदस्यों द्वारा चिंता जताई गई। इस दौरान उप समिति चेयरमेन मनोज कुमार मिश्रा और अल्तमस आलम में संयुक्त रूप से कहा कि व्यापारियों की ओर से साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी समस्याएं नियमित रूप से हमारे संज्ञान में आ रही हैं। व्यापार जगत की सुविधा हेतू जल्द ही विभागीय उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में साइबर सिक्योरिटी पर जागरूकता कार्यशाला (टॉक शो) आयोजित की जाएगी। सदस्यों के सुझाव पर व्यापार और उद्योग में सूचना प्रौद्योगिकी तंत्र की भागीदारी पर उप समिति द्वारा व्यापारियों और आइटी उद्योग से जुड़े उद्यमियों के बीच संवाद कराए जाने के साथ ही राज्य के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं और इसकी नीति पर चर्चा हेतू मुख्यमंत्री से पत्राचार का निर्णय लिया गया।

चैंबर वेबसाइट के नियमित अपडेशन की भी समीक्षा की गई। इस दौरान उप समिति चेयरमेन अल्तमस आलम ने कहा कि चैंबर की गतिविधियों और आगामी इवेंट्स की सूचना नियमित रूप से वेबसाइट पर अपडेट रहे, यह सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि झारखण्ड के परिप्रेक्ष्य में केंद्रीय आइटी नीति पर चर्चा के लिए केंद्रीय मंत्री से भी मुलाकात की जाएगी।

इस बैठक में चैंबर के सह सचिव अमित शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार, उप समिति चेयरमेन मनोज कुमार मिश्रा, अल्तमस आलम, सदस्य संतोष अग्रवाल उपस्थित थे।

राज्य में स्किल डेवलपमेंट से जुड़ी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ प्रदेश के उद्यमियों को मिले: संतोष अग्रवाल

चैंबर भवन में स्किल डेवलपमेंट उप समति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान चर्चाओं के क्रम में यह तय किया गया कि केंद्र और राज्य स्किल डेवलपमेंट सोसाइटी के उच्चाधिकारियों से समन्वय बनाकर चैंबर द्वारा प्रदेश के शीर्ष उद्यमियों की उपस्थिति में स्किल डेवलपमेंट पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। उप समिति चेयरमेन संतोष अग्रवाल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि राज्य में स्किल डेवलपमेंट से जुड़ी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ प्रदेश के उद्यमियों को मिल सके।

इस बैठक में चैंबर के सह सचिव अमित शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार, उप समिति चेयरमेन संतोष अग्रवाल, मनोज कुमार मिश्रा, अल्तमस आलम उपस्थित थे।

Related posts

जरूरतमंदों की सेवा अनमोल : डॉ अरविंद कुमार

Nitesh Verma

महिला प्रगति मंडल के सौजन्य से नृत्य गीत संगीत के साथ सावन महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

Nitesh Verma

रोटरी क्लब चास द्वारा सावन महोत्सव “सावन की फुहार” का आयोजन, अर्चना सिंह बनी सावन क्वीन

Nitesh Verma

Leave a Comment