झारखण्ड राँची

आईपीएस तदाशा मिश्रा ने संभाला झारखण्ड पुलिस महानिदेशक का पदभार

रांची (ख़बर आजतक) : तदाशा मिश्रा, भा.पु.से., ने आज पुलिस मुख्यालय में झारखण्ड के महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस का मूल उद्देश्य जनता की सेवा, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता और समाज में विश्वास बनाए रखना है। उन्होंने महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा पर विशेष जोर देने तथा साइबर, संगठित अपराध और नक्सलवाद की रोकथाम के लिए बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने की बात कही। इस अवसर पर मनोज कौशिक, प्रभात कुमार, असीम विक्रांत मिंज सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे और सभी ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दीं।

Related posts

राज्यपाल ने जवाहर विद्या मंदिर के वार्षिक समारोह “HARBINGERS–2025” में छात्रों को दिया प्रेरक संदेश

admin

JSLPS शासी निकाय की 7वीं बैठक: महिलाओं की टिकाऊ आजीविका और माइक्रो-लिफ्ट सिंचाई विस्तार पर जोर

admin

पुलिस अधीक्षक के द्वारा मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

admin

Leave a Comment