झारखण्ड पेटरवार बोकारो

आक्रोश रैली को असफल करने के लिए जगह-जगह गाड़ियों को रोका गया : भाजपा

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार थाना क्षेत्र के वन विभाग के चेक पोस्ट के पास आक्रोश रैली में जाने वाली सभी वाहनों को रोक कर प्रशासन के द्वारा जांच किया जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष, भाजपा कार्यकर्ता बोले- हेमंत सरकार की जड़ें हिल गई हैं। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आहूत युवा आक्रोश रैली को असफल करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सरकार के निर्देश पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं के बसों को रोका जा रहा है।

धनबाद-बोकारो से रांची जा रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पेटरवार चेक नाका के पास में पुलिस ने रोका है। भाजपा कार्यकर्ताओ ने कहा की भाजपा युवा मोर्चा के आक्रोश रैली से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी भ्रष्ट तानाशाह सरकार की जड़ें हिल गई हैं। युवाओं संग वादाखिलाफ़ी वर्तमान हेमंत सरकार को महंगी पड़ेगी और जल्द ही हेमंत सरकार को उखाड़ फेक दिये जाएगा।पुलिसिया कार्रवाई से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पुलिस प्रशासन की दमनात्मक कार्रवाई को संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों पर अतिक्रमण बताते हुए जमकर नारेबाजी किय।

Related posts

इंटर के परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कृष्ण मुरारी सिंह इंटर कॉलेज के छात्रों को किया गया सम्मानित

admin

सीएमपीडीआई के रबीन्द्र भवन में दो-दिवसीय
इंद्रधनुष मेला-सह-बिक्री मेला का आयोजन

admin

बोकारो : नव चयनित सेविका सहायिका को डीसी एवं डीडीसी ने सौंपा चयन पत्र

admin

Leave a Comment