झारखण्ड राँची

आजसू का बड़कागाँव विधानसभा की समीक्षा बैठक संपन्न,

आजसू का बड़कागाँव स्तरीय सम्मेलन सह मिलन समारोह 24 को उरीमारी में

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): आजसू के बड़कागाँव विधानसभा की समीक्षा बैठक केंद्रीय कार्यालय में हुई। बैठक में तय हुआ कि 24 अगस्त को उरीमारी, शनिचरा बाज़ार में बड़कागाँव विधानसभा स्तरीय सम्मेलन सह मिलन समारोह होगा।

आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने बैठक में कहा कि झारखंड को बदलने के लिए नौजवानों और छात्रों को नए संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। उन्होने कहा कि आजसू ने जिन सपनों और आकांक्षाओं के लिए संघर्ष किया, आज उन्हीं सपनों को आगे बढ़ाने का दायित्व नई पीढ़ी के कंधों पर है। कार्यकर्ता जनता के विश्वास को बनाए रखें। जनमुद्दों पर संघर्ष को तेज करने के लिए आजसू कमर कस चुकी है।

माण्डू विधायक निर्मल महतो ने कहा कि संगठन को गाँव गाँव तक ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं को अपनी भूमिका तय करनी होगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं को विधायक नहीं, बल्कि एक कार्यकर्ता के रूप में ही जनता के बीच प्रस्तुत करते हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।

बैठक में केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता संजय मेहता, रामगढ़ जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, हज़ारीबाग जिलाध्यक्ष परमेश्वर महतो, संदीप कुशवाहा, लीलाधन साव, भोला महतो, अनिल राम, रवि शंकर जायसवाल, पंकज साहा, मोहन महतो, विश्वनाथ महतो, कैलाश महतो, अनिकेत नायक, नागेश्वर तुरी, कामेश्वर महतो, तूलेश्वर राम, गौतम वर्मा, सुरेश महतो, ब्रजेश सिंह, अशोक पाठक उपस्थित रहे।

Related posts

Jharkhand: हेमंत सोरेन कैबिनेट ने 244 नई बसें खरीदने को दी मंजूरी, रांची शहर में परिवहन सेवा होगी मजबूत

admin

बोकारो के सेक्टर 2 सी में इस बार दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा सोमनाथ मंदिर का प्रारूप

admin

बक्सी चित्रांस समिति पेटरवार खत्री टोला के तत्वावधान में चित्रगुप्त पूजा का भव्य रूप से किया गया आयोजन

admin

Leave a Comment