झारखण्ड राँची राजनीति

आजसू की दो दिवसीय प्रदेश कार्यशाला का समापन, जनमुद्दों पर संघर्ष का आह्वान

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : आजसू पार्टी की दो दिवसीय झारखंड प्रदेश स्तरीय प्रखंड अध्यक्ष कार्यशाला का समापन रामगढ़ के सांडी स्थित कम्युनिटी सेंटर में हुआ। कार्यशाला में संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने और जनमुद्दों पर संघर्ष तेज करने की रणनीति बनी। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि 57 विधायकों वाली सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है और आजसू कार्यकर्ता राज्य को वैकल्पिक नेतृत्व देने के लिए तैयार रहें। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने छात्रवृत्ति मुद्दे पर आजसू छात्र संघ के आंदोलन को प्रभावी बताया। पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने योजनाबद्ध संगठन विस्तार पर जोर दिया। डॉ लंबोदर महतो ने मतदाता पुनरीक्षण की जानकारी दी। विधायक निर्मल महतो ने कार्यशाला को संगठन के लिए मील का पत्थर बताया।

Related posts

झारखंड अधिविध परिषद रांची के द्वारा कक्षा अष्टम परीक्षा 2023 का प्रवेश पत्र वितरण

admin

उपायुक्त ने की डीएमएफटी मद से कार्यान्वित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

admin

संत ज़ेवियर्स विद्यालय के प्राथमिक खंड व सोशल सर्विस विद्यालय के द्वारा क्रॉस कंट्री का आयोजन

admin

Leave a Comment