झारखण्ड राँची राजनीति

आजसू पार्टी ने झारखंड आंदोलनकारी कमल किशोर भगत को दी श्रद्धांजलि

रांची: झारखंड आंदोलनकारी एवं आजसू पार्टी के पूर्व विधायक स्व. कमल किशोर भगत की चौथी पुण्यतिथि पर आजसू पार्टी की ओर से लोहरदगा और रांची में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत और केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर शामिल हुए।

लोहरदगा के जिंगी ग्राम स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके परिजनों से मुलाकात की गई। इसके बाद लोहरदगा में स्व. कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत की उपस्थिति में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

वहीं रांची के हरमू स्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जिसमें पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्व. भगत के संघर्ष और योगदान को याद किया।

Related posts

बोकारो : उगते सूर्य को दिया गया अर्घ्य, छठी मईया को लगा ठेकुआ का भोग

admin

आसनसोल रेल मंडल के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में ‘हिंदी कुंजीयन प्रशिक्षण कार्यशाला’ संपन्न

admin

उड़ान योजना के तहत 50 नए हवाई अड्डे खोलने की घोषणा स्वागतयोग्य : प्रवीण छाबड़ा

admin

Leave a Comment