झारखण्ड राँची

आजसू मुख्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, डोमन सिंह मुण्डा ने किया ध्वजारोहण

नितीश मिश्र, राँची

राँची (खबर आजतक) : आजसू केंद्रीय कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर आजसू बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुण्डा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मौके पर डोमन मुण्डा ने कहा कि देश की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और हमें जाति, धर्म, भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर इसे और सशक्त बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आजसू ने स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों से प्रेरणा लेकर झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अलग राज्य का निर्माण किया। आजसू कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है कि झारखंडी जनता के हक और सम्मान की लड़ाई को आगे बढ़ाएं।

वहीं मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, मीडिया संयोजक परवाज खान, केंद्रीय सचिव हरीश कुमार, महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, प्रभा महतो, डॉ. सुचित्रा, ओम वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

झारखण्ड चैम्बर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

admin

प्रजापति समाज के मान-सम्मान को लेकर होगी जिला सम्मेलन : शेखर प्रजापति

admin

राजस्थान मित्र मंडल का भूमि पूजन संपन्न

admin

Leave a Comment