झारखण्ड राँची राजनीति

आजसू संसदीय बोर्ड की बैठक संपन्न, गिरिडीह से चंद्रप्रकाश होंगे प्रत्याशी

एनडीए सभी 14 सीटों पर दर्ज करेगा जीत : सुदेश

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): गिरिडीह संसदीय सीट से आजसू ने एक बार फिर चंद्रप्रकाश चौधरी को मैदान में उतारा है। आजसू ने शुक्रवार को बोर्ड की बैठक में विचार विमर्श के बाद उनके नाम पर सहमति प्रदान की गई। भाजपा ने गठबंधन के तहत गिरिडीह की सीट आजसू के लिए छोड़ी है। इससे पहले 2019 के चुनाव में चंद्रप्रकाश चौधरी ने गिरिडीह में चुनाव जीता था।

इस संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि चंद्र प्रकाश चौधरी ने जनता की सेवा के साथ गिरिडीह संसदीय क्षेत्र का विकास किया है। विकास का एजेंडा लेकर हम फिर जनता के बीच जाएँगे और निःसंदेह जनता फिर एक बार हमें मौका देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड में एनडीए सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करने के लक्ष्य को हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन का उद्देश्य राष्ट्र एवं राज्य के व्यापक हित में काम करना है। जबकि इंडी गठबंधन नेतृत्व विहीन है। इंडी गठबंधन के पास देशहित में कोई एजेंडा नहीं है। चुनावों में जनता उन्हें सिरे से नकारने वाली है।

वहीं संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद चंद्र प्रकाश चौधरी ने पार्टी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हमने काम किया है। नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए विकसित गिरिडीह अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। गिरिडीह के मतदाता चुनाव में एनडीए को भारी मतों से जिताकर 400+ के लक्ष्य को मजबूती देने का काम करेंगे।

गौरतलब है कि झारखण्ड में बीजेपी आजसू का गठबंधन है। बीजेपी पिछले बार के चुनाव की तरह 13 और एक सीट पर आजसू लड़ रही है। राज्य में मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने के लिए दोनों दलों के नेताओं के बीच विचार विमर्श भी जारी है। इसी विषय पर गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने सुदेश कुमार महतो के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की थी।

इस बैठक में चन्द्रप्रकाश चौधरी, रामचंद्र सहिस, लम्बोदर महतो, डोमन सिंह मुण्डा, उमाकांत रजक, कुशवाहा शिवपुजन मेहता, डाॅ देवशरण भगत, हसन अंसारी, राजेंद्र मेहता, स्वपन सिंहदेव, डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, राधेश्याम गोस्वामी उपस्थित थे।

Related posts

हेमंत सोरेन सरकार द्वारा नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज रद्द करने की अधिसूचना जारी कर नेतरहाट गुमला के आदिवासी मूलवासी भाइयों के साथ न्याय किया : विजय शंकर नायक

Nitesh Verma

गोमिया प्रखंड के बिरहोर टनडा में सरकारी योजनाओं को लेकर शिविर का आयोजन

Nitesh Verma

यादव महासभा का महाजुटान 22 को देवघर में : संजय यादव

Nitesh Verma

Leave a Comment