झारखण्ड राँची राजनीति

आदित्य विक्रम जयसवाल के नेतृत्व में प्रोफेशनल्स काँग्रेस की बैठक संपन्न

भारत जोड़ो न्याय यात्रा, आगामी लोकसभा चुनाव व प्रोफेशनल्स काँग्रेस सदस्यता पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जनता के दु:ख, दर्द से कोई लेना देना नहीं: आदित्य विक्रम

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल की अध्यक्षता में रविवार को काँग्रेस भवन में अपराह्न 03 बजे प्रदेश प्रदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की बैठक आहूत की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से भारत जोड़ो न्याय यात्रा, आगामी लोकसभा चुनाव-2024 एवं प्रोफेशनल्स काँग्रेस मेम्बरशीप पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस बैठक में प्रोफेशनल्स काँग्रेस की ओर से सर्वप्रथम भारत जोड़ो न्याय यात्रा की कार स्टीकर एवं न्याय यात्रा की संदेशों की पोस्टर पर्चा जारी की गई।

इस दौरान प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदेशों एवं उद्देश्यों को बताया तथा कहा कि राहुल गाँधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में झारखंड पहुँचेगी। इस दौरान राहुल गाँधी करीबन आठ दिनों तक झारखण्ड में प्रवास करेंगे और इस यात्रा के दौरान लगभग 804 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। इस यात्रा की सफलता हेतू प्रोफेशनल्स लोगों की शत प्रतिशत सहभागिता करानी है।

आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा का उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, हनन को बचाने, आपस में फैली नफरत को खत्म करने के लिए जनता को न्याय देने के निकाली जा रही है। भाजपा की तानाशाही की मानसिकता से देश की जनता त्रस्त है, मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों से देश का हर नागरिक परेशान है। प्रधानमंत्री को जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है। देश की जनता के हितों की रक्षा करने के लिए काँग्रेस द्वारा सरकार के खिलाफ भारत जोड़ों न्याय यात्रा से सत्याग्रह शुरू किया है।

आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि प्रोफेशनल्स कांग्रेस का मेंबरशीप अभियान भी चला रहा है जिसमें प्रदेश प्रोफेशनल्स लोगों को ऑनलाइन मेंबरशीप के माध्यम से पार्टी में जोड़ने का काम करेंगे। साथ ही प्रोफेशनल्स कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के पार्टी मेनिफेशटो में प्रोफेनल्स लोगों को समस्याओं को सामने रखेगी। उन्होंने कहा कि काँग्रेस युवाओं के रोजगार, वंचितों के अधिकार, किसानों की वाजिब हक, और महिलाओं बेटियो के आत्मसम्मान के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने काँग्रेसजनों के साथ-साथ आमलोगों को भी राहुला गाँधी की न्याय यात्रा में शामिल होकर न्याय योद्धा बनने की अपील की है।

इस दौरान प्रदेश सचिव मिनाक्षी सिंह, लोकसभाध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, उपाध्यक्ष जेनेट एन्ड्रू, महानगरध्यक्ष कृष्णा सहाय, ग्रामीण अध्यक्ष संजीव महतो, प्रदेश को-ऑर्डिने ऐलन एंडू, अनिल सिंह, सरवर पॉल, जगरनाथ साहू, शुभम छेयावन, आशुतोष नाथ पाठक, प्रभात अग्रवाल, रोहित कुमार दास, राजीव चौरसिया, सुरज झा, विवेक धान शामिल थे।

Related posts

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम मे दिल्ली जा रहे हो समाज के आंदोलनकारियों का बोकारो स्टेशन में स्वागत

Nitesh Verma

महाराष्ट्र से सीमा विवाद के बीच बेलगावी में शुरू होगा कर्नाटक विधानसभा का शीतकालीन सत्र, हंगामे के आसार

Nitesh Verma

राँची: डॉ रामेश्वर उराँव ने काँग्रेस कार्यकर्ताओं से की अपील, कहा ‐ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के स्वागत में न हो किसी प्रकार की कमी

Nitesh Verma

Leave a Comment