झारखण्ड राँची शिक्षा

आरयू के गृह विज्ञान विभाग में विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): आरयू के गृह विज्ञान विभाग में गुरूवार को विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया। इस वर्ष का थीम है “अंतर को कम करना: सभी के लिए स्तनपान समर्थन”। इस थीम का उद्देश्य सभी के बीच स्तनपान को बढ़ावा देने की प्रक्रिया में सभी बाधाओं को दूर करना है। माँ का दूध किसी भी नवजात शिशु का पहला अधिकार है। वहीं विभागाध्यक्ष डॉ. किरण कुमारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नवजात शिशु के लिए माँ के दूध के महत्व पर जोर दिया।

वहीं छात्रों ने इस विषय पर अपनी बात, कविता, नारा और पोस्टर भी प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक, शोधार्थी और छात्र मौजूद थे।

Related posts

नियमित जांच से हृदय रोग की रोकथाम : डॉ सुमन

admin

रांची लोकसभा को रेलवे विकास की 4224 करोड़ की सौगात

admin

एसबीयू में न्यूरोसाइंस पर जागरूकता व्याख्यान, डॉ. संजय कुमार ने दिया जीवनरक्षक संदेश

admin

Leave a Comment