Uncategorized

आशीष का पार्थिव शरीर कॉन्गो से राँची पहुँचा, आजसू के प्रयास सफल

नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): डुमरदगा, राँची निवासी स्व. आशीष कुमार (आकस्मिक निधन : 21 जुलाई 2025, कॉन्गो) का पार्थिव शरीर 39 दिनों बाद गुरुवार देर रात रांची पहुँचा।

आजसू के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता ने इस मामले में पहल की और विदेश मंत्रालय व भारतीय दूतावास से निरंतर संपर्क रखा। कंपनी की ओर से विलंब होने पर उन्होंने दबाव बनाया और प्रक्रिया पूरी करायी।

स्व. आशीष की पत्नी पूनम कुमारी के अनुरोध पर आजसू पार्टी सक्रिय हुई और अंततः पार्थिव शरीर मुंबई होते हुए एयर इंडिया की कार्गो सेवा से राँची लाया गया।

शुक्रवार को हरमू मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार हुआ। परिजनों ने आजसू पार्टी, संजय मेहता, भारत सरकार व भारतीय दूतावास का आभार व्यक्त किया।

Related posts

माइनिंग और एन्वायरन्मेंट उप समिति की संयुक्त बैठक

admin

नेशनल एडवेंचर कैंप में सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची का शानदार प्रदर्शन

admin

मुक्ति गैस एजेंसी बंद होने पर 17,162 उपभोक्ताओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

admin

Leave a Comment