झारखण्ड राँची

इंडियन कनफेडरेशन ऑफ लेबर की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की तैयारी पूरी

धनबाद (ख़बर आजतक) : धनबाद स्थित होटल कोलफील्ड में सोमवार को इंडियन कनफेडरेशन ऑफ लेबर (आईसीएल) की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णदेवासन पासवान, प्रदेश महासचिव ललन सिंह, आर.के. सिंह, प्रदेश लीगल एडवाइजर अजय प्रकाश वर्मा तथा धनबाद जिला अध्यक्ष मंटू वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 14, 15 और 16 मार्च को होने वाली आईसीएल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 मार्च की बैठक में संगठन से जुड़ने के इच्छुक पदाधिकारियों को शामिल किया जाएगा। जिला व प्रदेश स्तर पर दायित्व निभाने के इच्छुक सदस्यों से प्रस्ताव भी आमंत्रित किए जाएंगे।
पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को पूरे झारखंड में मजबूत कर मजदूरों को उनका हक दिलाया जाएगा।

Related posts

सीएमपीडीआई अंतर-क्षेत्रीय संस्थान वॉलीबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले

admin

बोकारो मे सडक हादसे मे बुलेट सवार होटल संचालक की मौत

admin

केंद्रीय सरना समिति व अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की बैठक संपन्न, कुरमी समाज को आदिवासी बनने से रोकने के लिए किया गया बैठक

admin

Leave a Comment