झारखण्ड बोकारो

ईएसएल ने ठेका श्रमिक महेश सोरेन की मृत्यु पर जारी किया आधिकारिक बयान

औद्योगिक दुर्घटना की खबरों को बताया भ्रामक, परिजनों को सहायता का आश्वासन

बोकारो: ईएसएल स्टील लिमिटेड ने ठेका श्रमिक महेश सोरेन की मृत्यु को लेकर प्लांट परिसर में हुई बताकर प्रसारित की जा रही खबरों को भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया है। कंपनी ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया कि महेश सोरेन की मृत्यु औद्योगिक दुर्घटना नहीं है।

ईएसएल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सियालजोड़ी थाना की रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि महेश 22 अप्रैल को ड्यूटी पर उपस्थित नहीं थे और उनका शव भागाबांध आदिवासी टोला के जंगल से बरामद हुआ। इसके अलावा, फेस रिकग्निशन सिस्टम के मुताबिक, उन्होंने अंतिम बार 20 अप्रैल को प्लांट में उपस्थिति दर्ज की थी।

कंपनी ने दिवंगत के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है और हरसंभव मानवीय सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। ईएसएल ने अपील की है कि तथ्यहीन खबरों से परहेज किया जाए और संवेदनशील मामलों को लेकर जिम्मेदार रिपोर्टिंग की जाए।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों का ‘जागो भारत’ नुक्कड़ नाटक, जन-जागृति और कर्तव्यबोध का संदेश

admin

हटिया विधानसभा राजधानी का क्षेत्र होने के बावजूद विकास में काफी पिछड़ा हुआ: शाहदेव

admin

विकसित भारत, संकल्प यात्रा योजना के तहत जिला अंतर्गत टिकाहारा पंचायत के अईयर ग्राम में विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया

admin

Leave a Comment