कसमार झारखण्ड बोकारो

ईको क्लब एवं आर्ट एंड क्राफ्ट क्लब द्वारा मादक पदार्थों पर जागरूकता रैली व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

पप्पू वर्मा, कसमार

कसमार : पी.एम. श्री एस.एस. +2 उच्च विद्यालय कसमार में ईको क्लब एवं आर्ट एंड क्राफ्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं उनकी रोकथाम को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ सजग रहने एवं दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।

विद्यालय के प्राचार्य फारुक अंसारी, ईको क्लब के नोडल शिक्षक महाकांत झा, आर्ट एंड क्राफ्ट क्लब के नोडल शिक्षक डॉ. अवनीश कुमार झा तथा समन्वयक रामबाबू शुक्ल समेत अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के गंभीर दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ भले ही प्रारंभ में आकर्षक लगें, परंतु उनका परिणाम विनाशकारी होता है।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने जागरूकता रैली निकाली, जिसमें नशा मुक्ति से संबंधित नारों के माध्यम से आम लोगों को इस सामाजिक बुराई के प्रति सचेत किया गया।

ईको क्लब की ओर से आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में समाजसेवी दुर्गा प्रसाद प्रजापति, प्राचार्य फारुक अंसारी, मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नजरूल इस्लाम, शिक्षक अमित कुमार, एवं एसएमसी अध्यक्ष विनोद कुमार महतो सहित सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर को हरा-भरा रखने तथा हरित विद्यालय बनाने का संकल्प लिया।

इसके पश्चात आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजनों ने औषधीय पौधों का रोपण कर विद्यालय परिसर की सुंदरता में वृद्धि की।

इस अवसर पर सीमा ठाकुर, सुमन कुमारी, कैलाश कुमार, सुजाता कुमारी, परमेश्वर बेसरा, सुभय कुमार चक्रवर्ती, जितेन्द्र कुमार सिंह, खुर्शीद रजा, सुशीला कुमारी, सन्नी शरन, सुनीता मुखर्जी, अजय कुमार दुबे, सुभाष चन्द्र ठाकुर, गोबिंद नायक, नितेश कुमार प्रजापति, मेहताब खातून, अब्दुस सलाम, प्रेम कुमार, प्रगति मुखर्जी, साक्षी प्रजापति, सुमित, दीपक, विक्रम, शिवम्, लवली, भूमि समेत कई छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और समाज के प्रति उत्तरदायित्व बोध को जागृत करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।

Related posts

धनबाद सांसद की धर्मपत्नी सावित्री देवी ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के जोश से गूंजा बोकारो सांसद कार्यालय

admin

गोमिया में अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित, मेंटेनेंस के बावजूद नहीं सुधरी व्यवस्था

admin

Renowned Educator of Bokaro: Srinivas Gautam ‘Munna Sir’ – A Pillar of Dedicated Teaching

admin

Leave a Comment