झारखण्ड राँची

उग्रवादियों की हिटलिस्ट में सुदेश, आजसू ने की जाँच और सुरक्षा बढ़ाने की माँग

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): आजसू ने दावा किया है कि पार्टी प्रमुख सुदेश महतो का नाम एक बार फिर उग्रवादियों की हिटलिस्ट में सामने आया है। पार्टी नेताओं ने इसे गंभीर सुरक्षा खतरा बताते हुए उच्चस्तरीय जाँच और सुदेश महतो की सुरक्षा की पुनः समीक्षा की माँग की है।

पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर और हसन अंसारी ने बताया कि हाल ही में कामडारा में मुठभेड़ में मारे गए पीएलएफआई उग्रवादी मार्टिन केरकेट्टा ने सुदेश महतो पर हमले की साजिश रची थी। इससे पहले भी 2005, 2013 और 2014 में उन पर हमले की कोशिशें हो चुकी हैं।

नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार सुरक्षा मामलों को लेकर गंभीर नहीं है। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र सहिस की सुरक्षा बहाल करने की भी माँग की गई।

Related posts

बोकारो : चास में हनुमत महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

admin

करप्शन बन गया है शासन का आचरण, जनमुद्दों पर संघर्ष तेज करें कार्यकर्ता : सुदेश महतो

admin

SUVIDHA एप्प से प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया में मिलेगी सुविधा

admin

Leave a Comment