झारखण्ड राँची

एआईटी थाईलैंड और एसबीयू के बीच हुआ एमओयू, शोध और अकादमिक सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

नितीश मिश्र, राँची

राँची (खबर आजतक) : एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (AIT), थाईलैंड और एसबीयू, रांची के बीच मंगलवार को एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक समझौता (MoU) संपन्न हुआ। एआईटी बैंकॉक के कॉन्फ्रेंस हॉल में एसबीयू के कुलपति प्रो. सी. जगनाथन और एआईटी के उपाध्यक्ष प्रो. मनुकित पर्निचकुन ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह एमओयू छात्रों व शिक्षकों के अकादमिक आदान-प्रदान, संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं, नवाचार, उद्यमिता विकास और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देगा।

समारोह में एआईटी के कार्यकारी निदेशक प्रो. नितिन के. त्रिपाठी, अंतरराष्ट्रीय मामलों की निदेशक डॉ. सुमना श्रेष्ठ सहित अन्य डीन एवं अधिकारी उपस्थित रहे। एसबीयू की ओर से डीन डॉ. संदीप कुमार, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. रिया मुखर्जी सहित कई शिक्षक शामिल हुए।
कुलपति प्रो. जगनाथन ने आशा जताई कि यह सहयोग दोनों संस्थानों के लिए शोध, नवाचार और वैश्विक पहचान के नए अवसर खोलेगा।

Related posts

निलकंठवा टोला की जर्जर सड़क बनी हादसों की वजह, विधायकों को सूचना देने के बाद भी नहीं हुई मरम्मत

admin

चिन्मय के  श्रीवत्स चटर्जी एवं सौम्य साकेत ने जीते कई अंतरराष्ट्रीय पदक

admin

डी वाय पाटिल इंटरनेशनल स्कूल में स्कूली छात्र छात्राओं ने मनाया दुर्गा महोत्सव

admin

Leave a Comment