झारखण्ड राँची

एजेंसियों द्वारा मनमाना पार्किंग वसूलने पर राँची नगर निगम सख्त, एजेंसी के कर्मियों को पहनना होगा यूनिफॉर्म व आईकार्ड

राँची(नितीश मिश्र): राँची में अब एजेंसियों द्वारा मनमाना पार्किंग वसूलने पर रोक लगेगी। इसे लेकर नगर निगम ने सख्त निर्देश जारी किए है। बताया गया कि राँची नगर निगम द्वारा बंदोबस्त किए गए पार्किंग स्थलों पर मनमाना शुल्क वसूली नहीं हो पाएगी। इसके साथ ही संबंधित एजेंसी के कर्मियों को यूनीफॉर्म के साथ आइकार्ड पहनना अनिवार्य होगा।

जानकारी के अनुसार, राजधानी में आए दिन शहर के पार्किंग स्थलों पर मनमाना शुल्क वसूली और आम नागरिकों से बदसलूकी की खबरें सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए राँची नगर निगम प्रशासक संदीप सिंह के आदेश पर पार्किंग का काम देख रही एजेंसियों के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही कहा गया कि जो एजेंसी निर्देशों का पालन नहीं करेगी, उसका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

Related posts

राज्यपाल से मिले आईएचएम प्राचार्य डॉ भूपेश, दी क्रिसमस व नव वर्ष की शुभकामनाएँ

admin

घर समाज राज्य और देश के विकास में पुरुषों के बराबर अपनी भूमिका निभा रही हैं महिलाएं : योगेन्द्र महतो

admin

डीएवी 6 में ‘डांडिया नाइट ‘ में अभिभावकों ने उत्साह से भाग लिया

admin

Leave a Comment