झारखण्ड राँची राजनीति

एनडीए की प्रचंड जीत पर रांची में लोजपा (रामविलास) का भव्य विजय जुलूस

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : अल्बर्ट एक्का चौक में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा भव्य विजय जुलूस निकाला गया। प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, गुलाल और आतिशबाज़ी के साथ जश्न मनाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और झारखंड सहित कई राज्यों में संगठन का विस्तार तेज़ी से हो रहा है। यह जीत जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और युवा नेतृत्व की ताकत को दर्शाती है। मौके पर उमेश तिवारी, दिनेश सोनी, अभिषेक राय, अदित्य प्रधान, ममता रंजन, शिव जी कुमार, लाल बहादुर राम, रतन पासवान, उत्तम राय, विष्णु सोनी, हाफिज़ुल हसन, ज्योति हेरो और दीपिका हेरो सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

राज्यपाल से मिले हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह, हुसैनाबाद प्रखंड में डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण के एक वर्ष से अधिक होने के उपरांत भी शिक्षा प्रारंभ नहीं होने की ओर आकृष्ट कराया ध्यान

admin

भारतीय आर्थिक परिषद के नए अध्यक्ष बनाए गए प्रो तपन कुमार शांडिल्य

admin

दुर्गोत्सव के दौरान सप्तमी, महाअष्टमी और महानवमी को शराब बंदी

admin

Leave a Comment