झारखण्ड राँची

एलन करियर इंस्टीट्यूट का राँची में जेईई-नीट डिवीजन शुरू

नितिश मिश्रा

राँची (खबर आजतक) : राजधानी के विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात है। अब डॉक्टर और इंजीनियर बनने के लिए उन्हें बाहर नहीं जाना होगा। देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान एलन करियर इंस्टीट्यूट ने राँची में जेईई-नीट डिवीजन की शुरुआत की है। शनिवार को चाणक्य बीएनआर होटल में आयोजित समारोह में इसकी घोषणा की गई।

डॉ. विपिन योगी, झोनल हेड एवं वाइस प्रेसीडेंट, ने कहा कि इसी साल फरवरी में महेंद्र सिंह धोनी से वादा किया गया था कि राँची में एलन सेंटर खुलेगा। अब वह वादा पूरा हो गया है। जनवरी 2026 से लालपुर कैंपस में पहले बैच की कक्षाएँ शुरू होंगी। साथ ही हरमू और हवाई नगर में भी कैंपस रहेंगे।

छात्रों को 12 अक्टूबर को होने वाली टैलेंटेक्स परीक्षा के माध्यम से 90% तक छात्रवृत्ति मिलेगी। राँची सेंटर का नेतृत्व हेमन्त योगी करेंगे, जो 22 वर्षों से कोटा में फिजिक्स पढ़ा रहे हैं।

Related posts

बोकारो में युवक की हत्या कर गाड़ा गया शव, फिरौती के लिए किया था अपहरण

admin

संजय सेठ के आवास पर विराजे गणपति

admin

धनबाद उपायुक्त ने राजकीय पॉलिटेक्निक निरसा में डिस्पैच सेंटर एवं कमिश्निंग के लिए चिन्हित कमरों का किया निरीक्षण

admin

Leave a Comment