झारखण्ड राँची

एसबीयू के आयुष राज ने 25वीं सीनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

नितीश मिश्रा, राँची

राँची (ख़बर आजतक) : एसबीयू के छात्र आयुष राज ने कोडरमा में आयोजित 25वीं सीनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर संस्थान और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह उपलब्धि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मिक्स्ड पूमसे वर्ग में हासिल की।

झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से दर्जनों ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतिस्पर्धा कड़ी रही, लेकिन आयुष राज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस उपलब्धि के साथ ही आयुष को तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। उनकी सफलता पर एसबीयू परिवार ने गर्व व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दीं।

Related posts

एएमसी ने किया टाउन वेंडिंग समिति की बैठक, पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत 5843 निबंधित पथ विक्रेताओं की सूची का किया गया अनुमोदन

admin

बोकारो : डीएवी सेक्टर-4 में त्रिदिवसीय सीबीपी कार्यशाला का भव्य आयोजन

admin

झारखंड चैंबर ने रतन टाटा से राँची में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड कॉमर्स हाउस के निर्माण के लिए सीएसआर फंड से बड़ी राशि का माँगा सहयोग, रतन टाटा ने दी स्वीकृति, इस स्वीकृति के मिलने से राज्य के उद्यमी व व्यापारी उत्साहित

admin

Leave a Comment