खेल झारखण्ड राँची

एसबीयू में झारखण्ड स्टेट रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में 17 जिलों के 231 प्लेयर लेंगे हिस्सा

राँची( ख़बर आजतक): एसबीयू के प्रांगण में चौथा झारखण्ड स्टेट रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसबीयू के डायरेक्टर जनरल प्रो डाॅ गोपाल पाठक, विशेष अतिथि वाइस चांसलर एस बी डांडिल एवं रजिस्ट्रार विजय कुमार सिंह के द्वारा किया गया।

इस समारोह में ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, राँची जिला शतरंज संघ के सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, संयुक्त सचिव एवं टुर्नामेन्ट के मुख्य निर्णायक दीपक कुमार, टाटा स्टील के खेल प्रमुख विभूति अद्रेसा, सिन्गो मुर्मू, को-ऑर्डिनेटर प्रभात रंजन कुमार उपस्थित थे। यह टूर्नामेंट 8 चक्रों में खेला जाएगा। इसके बाद आठ चक्रों का ब्लिट्ज टूर्नामेंट खेला जाएगा जो 4 से 5 जनवरी तक चलेगा।

इस टूर्नामेंट में झारखंड के 17 जिलों के 231 प्लेयर भाग ले रहे हैं।

Related posts

नाई समाज ने खुलकर भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह का किया समर्थन

admin

अक्षय तृतीया पर मारवाड़ी महिलाओं ने पिलाया शरबत

admin

मुस्कान हॉस्पिटल चास में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न

admin

Leave a Comment