झारखण्ड राँची

एसबीयू में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, शोकसभा का भी आयोजन

राँची (खबर आजतक): दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर एसबीयू में श्रद्धांजलि एवं शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विवि के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक एवं कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने शोकसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए शिबू सोरेन का दशकों लंबा संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज को जोड़े रखने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और देश व समाज को उनकी कमी हमेशा खलेगी।

इस अवसर पर एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने भी दिशोम गुरु के निधन पर शोक संदेश प्रेषित किया।

Related posts

शॉप से शॉप व्यापार और व्यापारियों के लिए आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान डेली मार्केट के दुकानदारों से मिले आदित्य, कहा – “विभिन्न समस्याओं से मार्केट के दुकानदार त्रस्त”

admin

एसबीयू में एक्सपर्ट टॉक का आयोजन, कुलपति ने एक्सपर्ट टॉक की सराहना की

admin

देशभक्ति की भावना के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए : तरशेम सिंह

admin

Leave a Comment