झारखण्ड राँची

एसबीयू में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित


राँची : एसबीयू में बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय दूरदर्शी मनीषी थे, जिन्होंने ‘एकात्म मानववाद’ का विचार देकर देश को नई दिशा दी।

उन्होंने ‘अंत्योदय’ को विकास का वास्तविक पैमाना बताते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने राजनीति को सेवा भाव से जोड़ने में उनके योगदान को याद किया। डीन डॉ. नीलिमा पाठक ने अद्वैत वेदांत का उल्लेख करते हुए समाज के हर वर्ग के लिए कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. एस.बी. डांडिन सहित शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने भी श्रद्धांजलि

Related posts

बच्चों ने छोड़ा साथ, डालसा ने थामा हाथ

admin

बीआईटी मेसरा ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न

admin

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड के कई वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित

admin

Leave a Comment