झारखण्ड राँची

एससी-एसटी आरक्षण के मुद्दे को लेकर आदिवासी छात्र संघ ने भारत बंद का किया समर्थन

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): एससी-एसटी आरक्षण के मुद्दे पर बुधवार को ‘भारत बंद’ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के आदिवासी छात्र संघ ने दिया समर्थन और पूरे विश्वविद्यालय डीएसपीएमयू और आरयू को बंद करने का काम किया और साथ ही काँके रोड को भी दो से तीन घंटा सड़क जामकर प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय के साथ मोराबादी करमटोली चौक जेल चौक और साथ ही राजधानी के बीचो-बीच अल्बर्ट एक्का चौक में भी प्रदर्शन किया।

उन्होने कहा कि हमारा आदिवासी छात्र संघ माँग करता है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय उप वर्गीकरण को लेकर केंद्र सरकार निर्णय को पलटे और आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करें जिससे दबे कुचले लोगों की हितों की सुरक्षा हो सकें।

वहीं एसटी/एससी आरक्षण के मुद्दे पर राँची की सड़कों पर उतरा डीएसपीएमयू के आदिवासी छात्रसंघ, बोले- नहीं होने देंगे हकमारी जिसमें दया राम, विवेक तिर्की, अमीत टोप्पो, महाबीर उराँव, अमृत मुण्डा, बादल भोक्ता, राकेश रौशन, रिकी राज, अक्षय महतो, अलोक मुण्डा, मनीष क्षेत्रीय,अभय सेठ, आरजुन बेसरा, हिमांशु रंजन, आशीष रौशन, दिलीप उराँव, आकाश टोप्पो, सुरज टोप्पो, दिलीप, अरोव भोक्ता, मंथन रूंडा आदि शामिल थे।

Related posts

सरला बिरला स्कूल में संपन्न हुई सीबीएसई क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी 2025-26

admin

उपायुक्त से मुलाक़ात कर राजेन्द्र महतो स्मृति भवन में पुस्तकालय खोलने की मांग

admin

यूपीएससी के सफल छात्र क्षितिज वर्मा पहुँचे चाणक्य आईएएस एकेडमी

admin

Leave a Comment