झारखण्ड राजनीति

ओरमांझी टोल प्लाजा पर फास्टैग के नाम पर अवैध वसूली, यात्रियों ने लगाए गंभीर आरोप

नितीश मिश्र, राँची

राँची (ख़बर आजतक) : राजधानी राँची को रामगढ़ से जोड़ने वाले ओरमांझी टोल प्लाजा को लेकर एक चौंकाने वाली शिकायत सामने आई है। टोल से गुजरने वाले कई यात्रियों ने आरोप लगाया है कि सक्रिय और बैलेंस युक्त फास्टैग होने के बावजूद टोल कर्मी उसे ‘ब्लैकलिस्टेड’ बता कर अतिरिक्त राशि की वसूली कर रहे हैं।

यात्रियों के अनुसार, जब वे विरोध करते हैं तो उन्हें दूसरे लेन में भेज दिया जाता है, जहाँ नया बहाना बनाकर नकद में दोगुनी राशि वसूली जाती है। इस प्रक्रिया में यात्रियों को मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान दोनों का सामना करना पड़ता है। ₹50 के स्थान पर ₹100 वसूले जाने की घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं, जिससे यह पूरा मामला एक संगठित लूट जैसा प्रतीत होता है।

स्थानीय प्रशासन और टोल प्रबंधन की चुप्पी से यात्रियों में आक्रोश है और वे इस मुद्दे पर कड़ी जांच और कार्रवाई की माँग कर रहे हैं।

Related posts

बोकारो : सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

admin

योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित सशक्त सैन्य समारोह पर आयोजित रात्रि भोज में सम्मिलित हुए राजनाथ सिंह व संजय सेठ

admin

नशा मुक्ति अभियान के तहत दीवाल लेखन करके युवा पीढ़ी के युवकों को नशा पान से बचने का दिया गया संदेश

admin

Leave a Comment