झारखण्ड राँची

कटहल मोड़ गोलीकांड के बाद व्यापारियों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : कटहल मोड़ के पास सीमेंट कारोबारी पर हुई गोलीकांड की घटना के बाद झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स की लॉ एंड ऑर्डर उप समिति के चेयरमैन मुकेश अग्रवाल और को-ऑर्डिनेशन विद एफिलिएटेड के चेयरमैन साहित्य पवन तुरंत पल्स अस्पताल पहुँचे और घायल कारोबारी के परिजनों से मुलाकात की।

उन्होंने ग्रामीण एसपी एवं रातू थाना प्रभारी से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। व्यापारियों ने राजधानी के भीड़-भाड़ वाले इलाके में खुलेआम हुई गोलीकांड को गंभीर और चिंताजनक बताया। चैम्बर भवन में बैठक में कहा गया कि

जिला पुलिस को अपराध नियंत्रण हेतु सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और शहर के प्रमुख चौक-चौराहों तथा व्यावसायिक क्षेत्रों की सघन जाँच सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Related posts

बारिश से क्षतिग्रस्त हुए नाली का पानी घरों में घुसने से परेशान है लोग, माधव लाल सिंह से लगाई गुहार

admin

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने कमलेश सिंह को एनडीए गठबंधन में शामिल कर एनसीपी से टिकट देने की माँग की

admin

राज्य के आर्थिक विकास हेतू अधिकाधिक रोजगार सृजन हेतू आवश्यक : किशोर मंत्री

admin

Leave a Comment