झारखण्ड बोकारो शिक्षा

कड़ाके की ठंड में भी बोकारो में खुले हैँ स्कूल, स्कूल भेजना पैरेंट्स के लिए बड़ी चुनौती

नितेश वर्मा, बोकारो

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंडी हवाओं के बीच पिछले तीन दिनों से और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। इस कड़ी ठंड से न केवल आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है,बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके पैरेंट्स को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस कड़ाके की सर्दी के बावजूद बोकारो जिले के कुछ निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है, जिससे बच्चों की हड्डियां गलन से कांप रही हैं।


बच्चों को ठंड से बचाने की चुनौती सर्द मौसम में बच्चों को स्कूल भेजना पैरेंट्स के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। तेज हवाओं और कम तापमान के कारण बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म में ठिठुरते नजर आ रहे हैं। पैरेंट्स ने जिला प्रशासन और स्कूल प्रबंधन से मांग की है कि ठंड के इस दौर में स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद किया जाए। कई पैरेंट्स का कहना है कि प्रशासन को ठंड को देखते हुए तुरंत कदम उठाने चाहिए। हालांकि, अब तक जिला प्रशासन या शिक्षा विभाग की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
मौसम का हाल: तापमान में गिरावट जारी मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को बोकारो के तापमान में और भी गिरावट आ सकती है। ठंडी हवाओं के चलते दिन में भी सर्दी का असर ज्यादा महसूस हो रहा है।

डॉक्टरों की सलाह: सावधानी बरतें डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि वे ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें और बच्चों को बाहर भेजने से पहले पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करें। इसके साथ ही ठंडी चीजों के सेवन से बचने और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है।

प्रशासन से जल्द कदम उठाने की उम्मीद ठंड का असर अभी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में प्रशासन और स्कूल प्रबंधन को जल्द से जल्द निर्णय लेने की जरूरत है ताकि बच्चों और अन्य प्रभावित लोगों को राहत मिल सके।

Related posts

श्रमिकों के मूल वेतन में नहीं होने दिया जाएगा कोई कमी: आर पी सिंह

admin

ख़बर आजतक के 11वें स्वर्णिम वर्ष में प्रवेश करने पर आदरणीय किरण यादव, प्राचार्य, DAV नीरजा सहाय, राँची ने अपने संदेश में ख़बर आजतक के सफर को यूं ही सतत चलने की शुभकामनाएं दी है।

admin

झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) एवं बीसीसीएल पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक

admin

Leave a Comment