झारखण्ड राँची

कमलनाथ मेमोरियल विद्या मंदिर के 25 वर्ष पूरे, सुदेश महतो ने किया उद्घाटन

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा

रांची : कमलनाथ मेमोरियल विद्या मंदिर, गागी, कांके के रजत जयंती समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर राज्य के पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है और इसके बिना स्वस्थ व प्रगतिशील समाज की कल्पना संभव नहीं है। शिक्षा ही वह कुंजी है, जो व्यक्ति के विकास और सफलता के सभी द्वार खोलती है।


सुदेश महतो ने शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे गरीब, निम्न और मध्यम आय वर्ग के बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने शिक्षा को सरल और सुगम बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सरकार और गैर-सरकारी संस्थानों को सभी वर्गों के लिए अपने द्वार खोलने चाहिए।
समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य किशोर महतो ने किया। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

बीआईटी मेसरा का 69वाँ स्थापना दिवस जीपी बिरला सभागार में आयोजित

admin

दक्षिण झारखण्ड संभाग प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में रामगढ़ ओवर ऑल चैम्पियन

admin

एसडीओ व एसडीओ संग बच्चों ने बांटी खुशी, बांधा सुरक्षा बैंड

admin

Leave a Comment