जानकारी विश्व

कमला हैरिस को कड़ी टक्कर देने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प फिर बने राष्ट्रपति….

खास ख़बर (नितीश मिश्र) : डोनाल्ड ट्रम्प फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्हें 50 राज्यों की 538 में से 277 सीटें मिली हैं, बहुमत के लिए 270 सीटें जरूरी होती हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की कैंडिडेट कमला हैरिस कड़ी टक्कर देने के बावजूद 224 सीटें ही जीत पाईं।

ट्रम्प 2016 में पहली बार राष्ट्रपति बने थे और 2020 में जो बाइडेन से हार गए थे। ताजा नतीजों के बाद ट्रम्प दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहले राजनेता हैं, जो 4 साल के गैप के बाद दोबारा राष्ट्रपति बनेंगे।
वहीं, अमेरिकी इतिहास में ट्रम्प पहले लीडर हैं जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में दो बार महिला उम्मीदवारों को हराया है। अमेरिका में ऐसा सिर्फ दो बार 2016 और 2024 में हुआ है जब वहां महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी थीं।

Related posts

भारत और जर्मनी इन मुद्दों पर मिलकर करेंगे काम, चीन में मची खलबली और पाकिस्तान में कोहराम

admin

India-Pakistan Relation: आखिरकार पाकिस्तान ने मान ली भारत की बात! चीन और रूस भी दे सकते हैं साथ, जानें

admin

जब यूक्रेन के लोगों ने अनाथ बच्चों को रूस से बचाने के लिए बनाई ये योजना

admin

Leave a Comment