झारखण्ड राँची राजनीति

करप्शन बन गया है शासन का आचरण, जनमुद्दों पर संघर्ष तेज करें कार्यकर्ता : सुदेश महतो

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : आजसू पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और जनमुद्दों पर संघर्ष तेज करने का ऐलान किया है। गेतलसूद डैम किनारे आयोजित खिजरी विधानसभा स्तरीय मिलन समारोह को संबोधित करते हुए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड की मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है और भ्रष्टाचार शासन का आचरण बन गया है। उन्होंने कहा कि राजनीति सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि सतत संघर्ष का मैदान है और कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार रहना होगा।
सुदेश महतो ने युवाओं के साथ हुए वादाखिलाफी, बेरोजगारी, पलायन, छात्रवृत्ति बंद होने और विस्थापितों की अनदेखी का मुद्दा उठाया। महासचिव संजय मेहता ने सरकार को विजनहीन बताया। बुद्धिजीवी मोर्चा अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा ने बूथ स्तर पर वैचारिक कार्यकर्ता तैयार करने पर जोर दिया। समारोह में सैकड़ों युवाओं ने आजसू की सदस्यता ली।

Related posts

गोमिया: व्यवस्था के मार जलते हुए एक और प्रवासी मजदूर काल के गाल में समाया

admin

BOKARO: बीएसएल से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन

admin

सरला बिरला में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान आयोजित

admin

Leave a Comment