झारखण्ड बोकारो

कसमार के खैराचातर पंचायत में भव्य ग्रामीण कांवड़ यात्रा, भक्तिमय माहौल में शिवलिंग पर जलार्पण

कसमार (ख़बर आजतक) : सावन माह के पावन अवसर पर कसमार प्रखंड के खैराचातर पंचायत में सोमवार को ग्रामीण कांवड़ यात्रा का आयोजन धूमधाम से किया गया। पंचायत के मुखिया विजय कुमार जायसवाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा विद्याहा नदी से शिव मंदिर तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया और शिवलिंग पर जलार्पण कर भगवान शिव से मंगलकामना की।

मुखिया विजय कुमार जायसवाल ने बताया कि शिव मंदिर का नवनिर्माण कार्य जारी है। ग्रामीणों के सहयोग और आस्था से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर श्रीकेश जायसवाल, विनय दे, अमितेज जायसवाल, मनीष गौतम समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related posts

झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दीपावली, छठ और गुरू पर्व को लेकर निर्धारित कर दी आतिशबाजी का समय

admin

राँची : इक्फ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड ने मनाया गया संस्थापक दिवस

admin

आर के टी ए का समर्थन ईसीआरकेयू को केन्द्रीय कमिटी ने जारी किया समर्थन पत्र

admin

Leave a Comment