कसमार

कसमार : गोमिया विधायक की पत्नी कौशल्या देवी ने किया पेयजल योजना का शिलान्यास..

रिपोर्ट : रंजन वर्मा

कसमार (ख़बर आजतक) : कसमार प्रखंड के लोधकियारी व मेढ़ा गांव में मंगलवार को गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो की धर्म पत्नी कौशल्या देवी ने पेटरवार कसमार अवशेष गांव में संयुक्त ग्रामीण पेयजल जलापूर्ति योजना के तहत जलमीनार पानी टंकी का शिलान्यास किया। निर्माण करने वाली कंपनी के कर्मी विनय कुमार ने बताया कि लोधकियारी गांव में ईएसआर 5 में पानी टंकी 3 लाख लीटर व मेढ़ा में ईएसआर 6 में 2 लाख 75 हजार लीटर क्षमता की पानी टंकी बनाई जाएगी। इस मौक़े पर विमल जायसवाल, विष्णु चरण महतो सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

Related posts

गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने किया 100केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

admin

सहयोगिनी ने की बलात्कार पीड़ितों को शीघ्र न्याय के लिए नई विशेष त्वरित अदालतों के गठन की मांग

admin

मधुकरपुर के ग्रामीणों ने की मुख्य मार्ग को अतिक्रमण हटाने की मांग, सीओ से शिकायत के बाद में नहीं की गई पहल…

admin

Leave a Comment