अपराध कसमार झारखण्ड बोकारो

कसमार में अपराधियों ने घर में घुस कर युवक को मारी गोली, मौत

पंकज सिन्हा, पेटरवार

कसमार/पेटरवार (खबर आजतक) : कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकरपुर पंचायत ग्राम मधुकरपुर बाजार के पिंटू कुमार नायक (35वर्ष) की बीती रात 11:30 में अज्ञातअपराधियों ने घर में घुस कर गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने घर में सो रहे पिंटू कुमार साव को दो गोली सीने में मारी।

घटना को अंजाम देकर दोनों अपराधी फरार हो गए। मृतक पिंटू कुमार नायक करीब एक डेढ़ वर्ष पूर्व हजारीबाग जिला के ट्रेज़री में बतौर सहायक कोषागर के पद पर बहाल हुए थे। पिंटू रविवार को छुट्टी होने के कारण शनिवार को अपने घर मधुकरपुर आया था। वहीं अपने ऊपर टोला घर पर सो रहा था। रात करीब साढ़े दस से ग्यारह बजे दो लोग छत होते हुए घर में शामिल हुए ओर गोली मार दी। आवाज सुनकर बरामदे में सो रहे पिंटू कुमार साव के पिता सकुल साव की नींद खुली बताये की दो लोगों को छत की ओर भागते देखा।

मां बगल के कमरे में सोई थी। शोर मचाने के बाद गांव के लोग जुट गए। अपराधियों ने घटना का अंजाम देकर भाग गया ।घटना की सूचना पाकर कसमार थाना घटनास्थल पर पहुंंची। ज़ख्मी पिंटू को जरीडीह अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है

Related posts

ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के विरोध में मानव अधिकार मिशन झारखंड और गरिमा पॉजिटिव फाउंडेशन ने किया विरोध प्रदर्शन

admin

हटिया विधानसभा के अंतर्गत संजय सेठ द्वारा चलाया गया महाजनसंपर्क अभियान

admin

डॉ आशा लकड़ा ने राष्ट्रपति से किया शिष्टाचार मुलाकात, स्मृति चिह्न व पुस्तक भेंट कर किया अभिवादन

admin

Leave a Comment