झारखण्ड राँची राजनीति

काँके व ओरमांझी में आजसू की तैयारी बैठक

22 जून को बलिदान दिवस होगा ऐतिहासिक : सुदेश

राँची(नितीश मिश्र): आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो 22 जून को आयोजित बलिदान दिवस की तैयारी में लगे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने में स्वयं जुट गए हैं। उन्होंने अपने बुकरू स्थित आवास में काँके विधानसभा और कल देर रात ओरमांझी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सुदेश महतो ने कहा कि आगामी 22 जून को राँची में आयोजित बलिदान दिवस ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान और आंदोलनकारियों के संघर्ष की बदौलत झारखण्ड बना है। इस बैठक को मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर, युवा नेता संजय मेहता आदि ने भी संबोधित किया।

सुदेश महतो कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक पंचायत और ग्राम का दौरा कर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में राज्य की राजनीतिक दिशा ठीक नहीं हैं। राज्य में भ्रष्टाचार और लुट का बाजार गर्म है। जनसमस्याओं का समाधान करने में पदाधिकारियों की रुचि नहीं दिखती। युवाओं को रोजगार का सपना दिखाकर हेमंत सरकार सो गई है। ऐसे माहौल में आजसू पार्टी सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

इस बैठक में राँची जिला कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी, प्रखण्ड अध्यक्ष लाल अमन शाहदेव, जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझू, पार्वती देवी, सत्यनारायण मुंडा, नागेश्वर महतो, रूपलाल महतो, संजीव महतो, अभिषेक राज हेरेंज, मीना देवी, सूरज मिश्र, मोजिबुल रहमान, किशोर महतो, विकास चौहान आदि उपस्थित थे।

Related posts

सीसीएल प्रबंधन के द्वारा नदी को प्रदुषित करना और संकीर्ण करना काफी गंभीर विषय है : माधव लाल सिंह

admin

केंद्रीय सरना समिति व अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की बैठक संपन्न, कुरमी समाज को आदिवासी बनने से रोकने के लिए किया गया बैठक

admin

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर मुस्कान हॉस्पिटल में मनाई गई डॉक्टर राय की जयंती

admin

Leave a Comment