अपराध झारखण्ड राँची

कार्तिक उराँव फ्लाईओवर पर बाइक से स्टंट कर रहे युवक की हुई पहचान

नितीश मिश्र, रांची

राँची (ख़बर आजतक): कार्तिक उराँव फ्लाईओवर (सिरमटोली) पर बाइक से स्टंट करने वाले युवक की पहचान हुई। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर बाइक बरामद कर लिया है।लेकिन युवक फरार है।

युवक की तलाश जारी है। फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार और स्टंट करने वाले बाइक को खिजुरटोला,बूटी सदर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया।बाइक जब्त कर सदर थाना में रख दिया गया है। बाईक चलाने वाले का नाम हंटर उर्फ राइडर उर्फ कासिफ पिता हजरत सा.खिजुरटोली,थाना- सदर, जिला-राँची है। बाइक को दूसरे के घर में छिपाकर रखा हुआ था।

Related posts

राष्ट्रीय गणित दिवस पर सरला बिरला में एकदिवसीय वेबिनार का आयोजन

admin

महिला समिति बोकारो की सदस्याओं द्वारा वृक्षारोपण

admin

स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगडी जी की जयंती हर्पोउल्लास के साथ मनाई गई

admin

Leave a Comment