खेल झारखण्ड राँची

किशोर मंत्री के नेतृत्व में झारखंड चैंबर का 24 सदस्यीय दल श्रीलंका के व्यापारिक दौरे पर रवाना

नितीश_मिश्र

U

राँची(खबर_आजतक): फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज का 24 सदस्यीय दल गुरुवार को अध्यक्ष किशोर मंत्री के नेतृत्व में राँची से श्रीलंका के लिए रवाना हुआ। इस प्रतिनिधिमण्डल को झारखण्ड चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी और महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन ने फ्लैग ऑफ किया। श्रीलंका पहुँचने पर झारखण्ड चैंबर के प्रतिनिधियों का स्थानीय होटल में श्रीलंका के पारंपरिक नृत्य से भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान शुक्रवार को झारखण्ड चैंबर की बैठक सिलोन चैंबर ऑफ कॉमर्स, फेडरेशन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ श्रीलंका और नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स ऑफ श्रीलंका के साथ प्रस्तावित है। यह जानकारी चैंबर के महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन ने देते हुए श्रीलंका में झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स की प्रस्तावित सभी बैठकों से अवगत कराया।

इस दौरान श्रीलंका के चार दिवसीय दौरे में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, सह सचिव रोहित पोद्दार, शैलेष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश महतो, सदस्य कमल सिंघानिया, सुभाष राजगढ़िया, बिजय हरलालका, निरंजन शर्मा, गयारसीलाल गोयल, सुनिल सरावगी, संतोष अग्रवाल, विकास झाझरिया, नवीन अग्रवाल, रमेश साहू, चंद्रप्रकाश ढेलिया, संजय अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, विकास सिंघानिया, श्रवण कुमार, विष्णु कुमार अग्रवाल, नवीन जैन शामिल हैं।

Related posts

बच्चे “हेलमेट मैन ऑफ इंडिया” और “विश्व निशाने पर हैं” के साथ हार्दिक रक्षा बंधन समारोह में हुए शामिल, सुरक्षा और सततता के बीच के बंधन पर डाला प्रकाश

Nitesh Verma

तेनुडेम में डूबे युवक की खोज जारी, पूर्व विधायक योगेंद्र महतो लगातार रख रहे नज़र

Nitesh Verma

झारखंड बिरसा सेना के केंद्रीय कार्यालय का किया गया शुभारंभ, प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने हेतू किया झारखंड बिरसा सेना का गठन

Nitesh Verma

Leave a Comment