झारखण्ड राँची

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राँची के तालाबों का निरीक्षण किया

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राँची के विभिन्न तालाबों का निरीक्षण किया। छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेते हुए उन्होंने स्वामी विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब), धुर्वा डैम, बटन तालाब डोरंडा, जगन्नाथपुर तालाब, स्वर्णरेखा नामकुम, तेतरी टोली हाई टेंशन कॉलोनी, मत्स्य अनुसंधान केंद्र शालीमार, छोटा डैम, आदर्श नगर धुर्वा और स्मार्ट सिटी तालाब सहित अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने बड़ा तालाब के तोरण द्वार के मरम्मत, सभी तालाबों में लाइट और सफाई व्यवस्था, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बड़ा तालाब और स्वर्णरेखा घाट पर सोलर हाई मास्क भी लगाया जाएगा। सभी घाटों पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद रहेगी। पूजा समितियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।

मौके पर राजीव रंजन मिश्र, ऋषभ कक्कड़, रवि कुमार, पिंकू उमेश यादव, नवीन सोनी, सुचिता रानी, दीपक लोहरा, नकुल तिर्की, पिंटू सिंह, रिंकू सिंह, प्रमोद सिंह, जुगनू साहू, धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Related posts

ईएसएल स्टील लिमिटेड ने सीएसआर पार्टनर्स मीट आयोजित कर सामुदायिक विकास में सहयोग को किया सशक्त

admin

मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगोत्सव का आयोजन

admin

अभाविप ने मनाया 75वाँ स्थापना दिवस, राष्ट्र भक्ति के प्रति किया प्रेरित

admin

Leave a Comment