राँची

केंद्रीय सरना समिति व अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के पदाधिकारिगण ने किया वीर बुधू भगत की जन्मस्थली सिलागाई का दौरा

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): केंद्रीय सरना समिति एवं अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद द्वारा मंगलवार को बीर बुधू भगत की जन्मस्थली सिलागाई का दौरा किया। जहाँ सिलागाई झखराकुंबा वीर बुधू भगत स्मारक समिति की बैठक में भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता अल्फेरेड मिंज ने किया एवं संचालन महासचिव गोपाल उराँव ने किया। इस बैठक में 17 फ़रवरी 2023 को बीर बुद्धू भगत की जयंती समारोह को धूमधाम से मनाने का विचार विमर्श किया गया एवं बीर बुद्धू भगत स्मारक समिति के विस्तार पर भी बात हुई एवं अगली बैठक 24 दिसंबर को झखरा कुंबा में 11 बजे से करने का निर्णय लिया गया।

इस बैठक में केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फुलचंद तिर्की अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण लकड़ा, विमल कच्छप, बीर बुद्धू भगत स्मारक समिति के बीर बुधूभगत के वंशज शिवपूजन भगत, रामधनी भगत, महासचिव गोपाल उराँव, प्रो राम किशोर भगत, रघुनाथपुर के मुखिया महादेव उराँव, दीपक जायसवाल, सुनील उराँव, जॉनी उराँव, मोहरा उराँव, भौआ उराँव, देवनारायण उराँव, संदीप उराँव एतो उराँव आदि उपस्थित थे।

Related posts

एसबीयू में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित, बोले प्रो पाठक – “शिक्षक पूरे वर्ष सम्मान के पात्र”

admin

47 करोड़ की लागत से बनेगी 29 सड़कें : कमलेश सिंह

admin

अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पर हुसैनाबाद में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम, 11 हज़ार दीपक किए जाएँगे प्रज्वलित

admin

Leave a Comment