झारखण्ड मनोरंजन राँची राजनीति

खादी एवं सरस महोत्सव पहुँचे आदित्य विक्रम, राखाल चंद्र बेसरा ने अंगवस्त्र व स्मृतिचिन्ह देकर किया सम्मानित

खादी को ग्लोबली कैसे पटल पर उतारा जाए इस पर खादी बोर्ड के साथ मिलकर करेंगे काम: आदित्य विक्रम

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राँची मोरहाबादी में आयोजित राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव में सोमवार को झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल अपने टीम के साथ पहुँचे। जहाँ खादी बोर्ड के सीओ राखाल चंद्र बेसरा ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात आदित्य विक्रम जायसवाल को महोत्सव में लगे स्टालों का भ्रमण कराया एवं इसी दौरान मिथिला गृह उद्योग मिथिलानी मसाला का स्टाल लगाई हुई, निशा झा ने उन्हें मसाला भेंटकर स्वागत किया।

विदित हो कि आदित्य विक्रम जायसवाल की बहुत पुरानी गाड़ी जिस पर बापू 1940 के रामगढ़ अधिवेशन में सवारी कर गए थे, वह भी इस मेले में मुख्य आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है आज आदित्य विक्रम जयसवाल इस महोत्सव में मौजूद हुए।

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि खादी को ग्लोबली कैसे पटल पर उतारा जाए उस पर भी खादी बोर्ड के साथ मिलकर काम करेंगे और आज से यह संकल्प करते हैं कि मैं स्वयं खादी ज्यादातर उपयोग करुँगा और मैं लोगों को भी यही कहता हूँ कि लोग भी खादी ही पहने।

Related posts

चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन

admin

400 जरुरतमंदों के बीच भोजन वितरण कर इंदरजीत सिंह ने मनाया जन्मदिन

admin

उत्पाद उपायुक्त से मिले उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों पर शराब पीने पर प्रतिबंध की माँग की

admin

Leave a Comment