झारखण्ड राँची राजनीति

गलत बिजली बिल की समस्या का समाधान करें अधिकारी: एनोस एक्का

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सिमडेगा सात सालों तक गाँव में बिजली नहीं रहने के बावजूद बिजली बिल की समस्या से ग्रसित प्रखण्ड के सैकड़ो ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का से मुलाकात किया। पूर्व मंत्री एसोस एक्का ने सभी ग्रामीणों के साथ विभाग के अधिकारी से मुलाकात की। पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने गलत बिजली बिल में संशोधन करते हुए ग्रामीणों के साथ न्याय करने की माँग की।

इस मौके पर अधिकारी ने भी सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि गलत बिजली बिल की जाँचकर सभी ग्रामीणों का बिजली बिल में संशोधन कराया जाएगा। त्वरित कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने झापा के केन्द्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related posts

सुप्रियो ने आजसू पर बोला हमला, कहा – “आजसू भाजपा से सीटें माँग रही”

admin

पूर्व सांसद रामटहल चौधरी की भाजपा में दोबारा घर वापसी

admin

गोमिया डिग्री कॉलेज की अव्यवस्था पर संज्ञान लें राज्यपाल : डॉ लंबोदर महतो

admin

Leave a Comment