झारखण्ड राँची

गांधीनगर अस्पताल, सीसीएल में नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन


रांची : सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल, गांधीनगर, कांके रोड में शुक्रवार को प्रातः 9 बजे से नि:शुल्क हृदय रोग संबंधी चिकित्सा शिविर (कार्डियक क्लिनिक) का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में मैक्स अस्पताल, नई दिल्ली के वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव राठी हृदय रोग से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श देंगे।
शिविर का लाभ हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे सभी मरीज उठा सकते हैं। मरीजों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पूर्व उपचार से संबंधित जांच रिपोर्ट एवं कागजात साथ लेकर आएं, जिससे बेहतर परामर्श दिया जा सके।
सीसीएल द्वारा नियमित रूप से देश के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों को आमंत्रित कर विभिन्न बीमारियों से संबंधित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को उनके घर के पास ही आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

Related posts

राज्यपाल से मिले राधाकृष्ण किशोर

admin

कुणाल अज़मानी के नेतृत्व में राष्ट्रपति से मिले विभिन्न संगठन का प्रतिनिधिमंडल, प्रदेश के समसामयिक विषयों व राज्य की आर्थिक प्रगति से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर हुई सकारात्मक वार्ता

admin

Resolute Edu Institute ने मनाया शिक्षक दिवस

admin

Leave a Comment