झारखण्ड बोकारो शिक्षा

गुरु गोबिंद सिंह टेक्निकल कैंपस में फैकल्टी ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित

बोकारो (ख़बर आजतक) : बुधवार को गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटीज टेक्निकल कैंपस, इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट कॉलेज, बोकारो में फैकल्टी ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज के विभिन्न विभागों—एमबीए, एमई, सीई, सीएसई एवं ईईई—को एनबीए (नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिटेशन) से प्रत्ययन दिलाना है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने की। उन्होंने बताया कि संस्थान अपने विजन एवं मिशन के अनुरूप कार्य करेगा, जिसे प्रकाशित भी किया जाएगा। उन्होंने आउटरीच प्रोग्राम, विभागीय बजट आवंटन, फंडिंग, अनुसंधान गतिविधियों के प्रोत्साहन, प्रोफेशनल बॉडी सदस्यता, स्टूडेंट चैप्टर व क्लब गतिविधियों सहित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

डीन एकेडमिक्स एंड एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. राजेन्द्र वर्मा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से एनबीए मैनुअल का प्रस्तुतीकरण किया। सभी प्राध्यापकों की सक्रिय सहभागिता रही। संस्थान के अध्यक्ष तरसेम सिंह एवं सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की।

Related posts

बीएसएल के कोक ओवन में एक दिन में 379.08 एम टी रिफ्रैक्टरी ब्रिक्स का रिकॉर्ड

admin

छत्तरपुर प्रखंड कार्यालय में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया

admin

निरसा पीठाकियारी का रहने वाला उदय यादव कट्टा के साथ गिरफ्तार

admin

Leave a Comment