कसमार गोमिया बोकारो बोकारो

गोमिया : ससुराल मकर सक्रांति मनाने आये युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत।

रिपोर्ट : प्रशांत अम्बष्ठ

गोमिया (खबर आजतक) : बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिनियागढा मोड़ के समीप पेटरवार- गोमिया मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार दोनों रिश्ते में साढू थे। बताया जा रहा है कि जरीडीह थाना क्षेत्र के बारु गांव निवासी 27 वर्षीय शक्ति करमाली एवं गोला थाना क्षेत्र के कुम्हरदगा रायपुरा गांव निवासी 34 वर्षीय मधु, दोनों साढू अपने ससुराल छप्परगढा गांव से बाइक से पेटरवार आ रहे थे कि चिनियागढा मोड़ के निकट एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे शक्ति करमाली की दर्दनाक मौत मौके घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि मधु करमाली गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पेटरवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं गंभीर रूप से घायल मधु को सीएचसी पेटरवार में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचारोआंत रिम्स रेफर कर दिया गया है। मधु की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उसके सर पर गंभीर चोंटें आई है। बताया जा रहा है कि मृतक शक्ति करमाली गोमिया में ईंट बनाने का काम कर रहा था। मृतक की पत्नी मनीषा देवी मकरसंक्रांति पर्व मनाने मायके छप्परगढा पहुची थी। आज दिन के दस बजे शक्ति अपनी पत्नी मनीषा से मिलने अपने ससुराल पहुंचा था । इसके बाद खाना खाकर अपने घर के लिए अपने बड़े साढू मधु के साथ पेटरवार आ रहा था कि वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। मृतक की शादी तीन साल पहले हुई थी। मृतक के दो छोटे छोटे पुत्र है। जबकि गंभीर रूप से घायल मधु की पत्नी की मौत एक वर्ष पूर्व में बीमारी से हो गई है। मधु भी मकरसंक्रांति पर्व को लेकर ससुराल आया हुआ था।

बाइट:- कुन्दन राज, चिकित्सा प्रभारी, पेटरवार सीएचसी

Related posts

हरित भारत अभियान को सशक्त बना रहा डीपीएस बोकारो

admin

28 अगस्त की सुबह गोमिया के करमटिया में हुए युवक की हत्या का खुलासा…

admin

लगातार बारिश से ढहा रजलाल महतो का खपरैल घर, परिवार बेघर होकर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

admin

Leave a Comment