कसमार खेल झारखण्ड बोकारो

ग्रामीण क्षेत्र के उभरते तीरंदाजों की प्रतिभा को निखार रही है तीरंदाजी संघ : डॉ. लंबोदर

कसमार (ख़बर आजतक): वेदांता ईएसएल आर्चरी एकेडमी, सियालजोरी में मंगलवार देर शाम बोकारो जिला तीरंदाजी संघ की बैठक में संघ का पुनर्गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शेखर शरदेंदु ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो को दोबारा अध्यक्ष चुना गया, जबकि पूर्व अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज एंजेला सिंह सचिव और राष्ट्रीय प्रशिक्षक करण कुमार कर्मकार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। आर.सी. यादव संरक्षक बने।

संघ में अजय सिंह, राजेंद्र गुइया और शेखर शरदेंदु वरीय उपाध्यक्ष बने। बैठक में पर्यवेक्षक सुमन चंद्र मोहंती, झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष व भारतीय तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव मौजूद रहे। डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली तीरंदाजों को मंच देकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना संघ का उद्देश्य है। सुमन मोहंती ने कहा कि झारखंड तीरंदाजी के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है और राज्य के कई तीरंदाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। अंत में एंजेला सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Related posts

बोकारो दीक्षा” से सहायक इलेक्ट्रीशियन स्ट्रीम में प्रशिक्षुओं का याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में हुआ चयन

admin

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस में आईडिया पिचिंग प्रतियोगिता आयोजित

admin

काँके व ओरमांझी में आजसू की तैयारी बैठक

admin

Leave a Comment