झारखण्ड राँची राजनीति

घाटशिला उपचुनाव में सुदेश महतो ने बाबूलाल सोरेन के पक्ष में किया जनसंपर्क अभियान

नितीश मिश्रा

राँची/घाटशीला(खबर आजतक) : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए कई सभाओं को संबोधित किया। चतरो और सिंहपुरा में आयोजित जनसभाओं में उन्होंने कहा कि झामुमो की “बांटो और राज करो” की नीति अब जनता समझ चुकी है और इस बार का वोट झारखंड की राजनीति में बदलाव का संदेश देगा।

उन्होंने कहा कि घाटशिला उपचुनाव केवल एक विधानसभा का चुनाव नहीं, बल्कि राज्य की राजनीति की दिशा तय करने वाला निर्णायक जनादेश है। उन्होंने राज्य सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए कहा कि रोजगार, महिलाओं के सम्मान और विकास के मुद्दों पर सरकार पूरी तरह असफल रही है। ‘मंईयां सम्मान योजना’ को उन्होंने “महिला अपमान योजना” बताते हुए कहा कि यह सरकार की नाकामी का उदाहरण है।

सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी जनता के वास्तविक मुद्दों – रोजगार, विकास और सुशासन – के आधार पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने काशिदा में पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक कर रणनीति पर भी चर्चा की। मौके पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, विधायक शत्रुघ्न महतो, पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो, बोकारो जिलाध्यक्ष सचिन महतो समेत कई नेता मौजूद रहे।

Related posts

सरयू राय ने किया ‘नरेन्द्र दामोदरदास मोदी: नो मोर एपोलॉजिस्ट’ पुस्तक का विमोचन

admin

अभाविप राँची महानगर ने बंगाल सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकालकर किया पुतला दहन

admin

यूएस कांसुलेट जेनरल (कोलकाता) के अधिकारियों संग झारखण्ड चैंबर की वार्ता, प्रदेश की अर्थव्यवस्था व विकास की संभावनाओं पर हुई सकारात्मक चर्चा

admin

Leave a Comment